सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को-स्टार ने हाल ही में अपना हेयर स्टाइल चेंज किया है। उन्होंने अपने बालों का एक हिस्सा शेव कर लिया है। उनका हेयर स्टाइल देखकर फैन्स को उनकी चिंता होने लगी। इस पर उनको सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी। नहीं है कैंसर, न गांजा पीती हूं स्वास्तिका ने सोशल मीडिया पर लिखा है, नहीं, मुझे कैंसर नहीं है (प्रार्थना करती हूं कभी हो भी न), न ही मैं ड्रग्स लेती हूं। मैं गांजा/चरस भी नहीं लेती। मैं कभी रिहैबिलेशन सेंटर भी नहीं गई। ये मेरा सिर है और मेरे बाल हैं इसलिए मैं जो चाहूंगी करूंगी। सभी सवालों का जवाब मिल गया? सुशांत के बदलने पर कही थी ये बात स्वास्तिका ने हाल ही में टाइम्स नाऊ से सुशांत के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि सुशांत में क्या बदलाव नोटिस किया। उन्होंने कहा था, जब आप सफल हो रहे होते हैं, आपका आत्मविश्वास बदल जाता है। इस सेंस में उनमें तबसे बहुत ज्यादा एनर्जी थी जब वह बॉलिवुड में आए थे। ये बदलाव पॉजिटिव थे। सुशांत को था तारों से प्यार स्वास्तिका ने सुशांत के तारों से प्यार पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि सुशांत अपनी रुचियों के बारे में सबको बताते थे। वह अपना टेलिस्कोप बॉम्बे से जमशेदपुर लेकर आए थे क्योंकि वहां उन्हें 1 महीने रुकना था। वह नासा के बारे में काफी बातें करते थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gnR4zA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment