Saturday, August 22, 2020

तैमूर अली खान ने बनाए लेगो गणपति, करीना कपूर ने पोस्ट की प्यारी तस्वीरें

पर पूरा देश अपने घर पर गणपति का स्वागत कर रहा है। मुंबई में सिलेब्स के बीच इस त्योहार की काफी धूम है। शिल्पा शेट्टी, नील नितिन मुकेश, राजकुमार राव सहित कई सिलेब्स की गणेशजी के साथ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच ने भी अपने लाडले तैमूर का फोटो शेयर किया है। तैमूर ने बनाए हैं गणेश जी करीना ने तैमूर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। साथ में लिखा है, गणपति सेलिब्रेशन इस साल कुछ अलग हो सकता है... लेकिन टिम ने हमारे लिए खूबसूरत लेगो गणेशजी बनाकर इस बात का खयाल रखा कि त्योहार में कमी नहीं रहनी चाहिए। बड़े भाई बनने वाले हैं तैमूर तस्वीर में तैमूर लेगो से बने गणेशजी के सामने हाथ जोड़े बैठे हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में स्टेटमेंट जारी किया था कि वे दोबारा पैरंट्स बनने जा रहे हैं। खबर है कि प्रेग्नेंसी ब्रेक लेने से पहले वह आमिर खान के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QcAQyI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment