Friday, August 7, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के लिए जब कैलिफोर्निया की सड़क पर दिखा प्यार, इमोशनल बहन श्वेता ने पोस्ट किया वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है। दुनियाभर में उनके फैन्स विश्वास नहीं कर पा रहे कि सुशांत उनके बीच नहीं हैं। सुशांत की बहन और दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अब उनकी बहन श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बिलबोर्ड (होर्डिंग) की तस्वीर शेयर की है, जिसमें सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई है। खास बात ये है कि यह बोर्ड कैलिफोर्निया में लगा है।

पूरी दुनिया में सुशांत के फैन्स उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनके लिए इतना प्यार इमोशनल करने वाला है। सुशांत की बहन ने कुछ पोस्ट किए हैं, जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैन्स उनको न्याय दिलाने के लिए कितनी कोशिश कर रहे हैं। एक पोस्ट में श्वेता ने सुशांत का बिलबोर्ड पोस्ट किया जो कि कैलिफोर्निया की सड़क पर था। पोस्ट के साथ उन्होंने लोकेशन बताई है। वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है, आप हमारे दिलों में धड़क रहे हो।

सुशांत की बहन श्वेता ने एक और पोस्ट में किया था। इसमें उन्होंने सुशांत के लिए न्याय की मांग की थी। श्वेता हाथ में एक पेपर जैसा लिए नजर आईं जिसमें लिखा था, हम जीतेंगे, लव यू भाई, ईश्वर हमारे साथ हैं।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Pz8RsD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment