डेथ केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब मीडिया के सामने सुशांत के कॉल रेकॉर्ड्स आए हैं। इनको देखने से पता चल रहा है कि सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया और सुशांत के बीच कोई बात नहीं हुई थी। 8 से 14 जून के बीच सुशांत की बहनों से उनकी कितने बार बात हुई यह भी सामने आया है। वकील ने किया था ब्लॉक करने का दावा सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह अपने कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि सुशांत के घर से जाने के बाद रिया ने उनको ब्लॉक कर दिया था। अब टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि रिया और सुशांत के बीच 8 से 14 जून के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। न रिया का फोन आया न ही सुशांत की तरफ से उनको फोन गया। न ही कोई मेसेज है। यह बात काफी हैरान रने वाली है क्योंकि पुराने मंथ्स में रिया और सुशांत के बीच काफी कॉल्स हैं। जनवरी में एक दिन में 19 तक कॉल्स देखे गए हैं। 8 से 14 जून इन लोगों से हुई बात रिया के जाने के बाद 8 जून से 14 जून के बीच के कॉल रेकॉर्ड में कई चौंकाने वाली बातें देखी गई हैं। सुशांत की बहन रानी की तरफ से सुशांत को सिर्फ 1 फोन किया गया है। वहीं सुशांत ने बहन रानी को 1 बार फोन किया है। टैलंट मैनेजर ने सुशांत को 5 बार फोन किया है। रिया ने सुशांत को कोई फोन नहीं किया। वहीं सुशांत ने बहन मीतू को 1 बार फोन किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33uKXa0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment