Sunday, July 5, 2020

बहन श्वेता के लिए सुशांत ने हाथ से लिखा था यह नोट, इंस्टाग्राम पर किया शेयर

के निधन ने बॉलिवुड से एक बेहतरीन कलाकार छीन लिया। लेकिन बॉलिवुड से भी ज्यादा सुशांत के जाने का नुकसान उनके परिवार के लोग, दोस्त और फैन्स कर रहे हैं। फैन्स तो अभी तक यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनका फेवरिट ऐक्टर अब इस दुनिया में नहीं है। सुशांत की यूएस में रहने वाली बहन ने सुशांत के हाथ का लिखा हुआ एक इमोशलन नोट शेयर किया है। ये नोट खुद सुशांत ने अपने हाथ से लिखा था इससे पहले भी श्वेता ने सुशांत के लिए बहुत सारे इमोशनल पोस्ट किए हैं। सुशांत के हाथ से लिखे इस नोट में उन्होंने अपनी बड़ी बहन के लिए अपना प्यार जताया है। हाल में श्वेता ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें सुशांत अपनी भांजी यानी श्वेता की बेटी के साथ दिख रहे थे। श्वेता के इन पोस्ट से पता चलता है कि वह अपने छोटे भाई सुशांत को कितना मिस कर रही हैं। सुशांत के लिए श्वेता की पोस्ट पढ़ आंखें भर आएंगी इससे पहले अपने भाई को फाइनल गुडबाय कहते हुए श्वेता ने एक लंबी पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरा बेबी, मेरा बाबू बच्चा अब हमारे साथ मौजूद नहीं है और ठीक है.... मुझे पता है कि तुम बहुत परेशान थे और मुझे पता है कि तुम एक फाइटर थे, तुमने इससे बहादुरी से लड़ाई लड़ी। सॉरी मेरा शोना... सॉरी, तुम जिन कष्टों से गुजरे, काश मैं तुम्हारा सारा दर्द ले पाती और अपनी सारी खुशियां दे पाती। तुम्हारी चमकीली आंखों ने दुनिया को बताया है कि सपने कैसे देखने हैं। तुम्हारी ईमानदार हंसी तुम्हारी दिल की सच्चाई दिखाती थी। तुम्हें हमेशा प्यार किया जाएगा मेरा बेबी, और ज्यादा... तुम जहां भी हो मेरे बेबी खुश रहना। सभी तुमको प्यार करते हैं और बिना शर्त तुमसे प्यार करते रहेंगे।' बता दें कि श्वेता अमेरिका में रहती हैं। सुशांत के आत्महत्या करने के बाद वह उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थीं क्योंकि कोरोना वायरस के चलते बहुत कम फ्लाइट चल रही हैं और उन्हें भारत आने के लिए कोई फ्लाइट नहीं मिली थी। इस समय श्वेता अपने परिवार के साथ हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gr2qDj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment