सुशांत सिंह राजपूत को आसमान और चांद-सितारों से बेहद लगाव था। उन्होंने चांद पर जमीन भी ले रखी थी जिसे महंगे टेलिस्कोप से देखते थे। उनके फैन पेजज पर उनसे जुड़ी कई खबरें वायरल हो रही हैं। अब लेटेस्ट खबर की मानें तो एक सितारे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इसका सर्टिफिकेट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। स्टार को सुशांत का नाम देने के लिए एक फैन ने रजिस्ट्री करवाई है। फैन रजिस्टर करवाया सुशांत का नाम सुशांत सिंह राजपूत को ऐस्ट्रोनॉमी और फिजिक्स से काफी लगाव था। उन्होंने कई सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं जिनसे पता चलता है कि वह दूसरे ग्रहों और एलियन्स में भी गहरी रुचि रखते थे। अब उनकी एक फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि उन्होंने एक स्टार का नाम सुशांत के नाम पर रजिस्टर करवाया है। सुशांत की यह फैन यूनाइटेड स्टेट्स की हैं। उन्होंने लिखा है, सुशांत हमेशा सितारों के शौकीन रहे हैं और इस तरह से मुझे उनके नाम पर एक सितारे का नाम रखना बिल्कुल सही लगा। कोई भी रजिस्टर करवा सकता है नाम सुशांत की फैन ने जो सर्टिफिकेट शेयर किया है उसके मुताबिक RA.22.121 पोजिशन के स्टार को सुशांत सिंह राजपूत नाम दिया जा रहा है। बता दें कि कई इंटरनेट पर कई ऐसे ऑर्गनाइजेशंस देखे जा सकते हैं जिनसे कोई भी अनऑफिशली किसी स्टार को अपने चाहने वाले का नाम दे सकता है। कुछ पैसे देकर नाम रजिस्टर करवाया जा सकता है जिसका सर्टिफिकेट मिलता है। यह सिर्फ आपसी प्यार जताने का तरीका है, इसकी यूनिवर्सल वैल्यू नहीं होती है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VMuKIm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment