एक बार फिर से अरमान मलिक और अमाल मलिक अपने नए गाने 'ज़रा ठहरो' से धमाल मचाने आ रहे हैं, जिसे को-डायरेक्ट किया है उनके पिता डब्बू मलिक ने। इस बेहतरीन म्यूजिक का टीजर रिलीज़ किया जा चुका है। आज 6 जुलाई को यह गाना रिलीज होने जा रहा है। 'पास आओ', 'घर से निकलते ही', 'मैं रहूं या न रहूं' जैसे गानों में जादू चला चुकी अमाल और अरमान की जोड़ी म्यूजिक के दीवानों के लिए एक शानदार गाना 'जरा ठहरो' लेकर आ रही है, जिसे प्रजेंट किया है भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज ने। अमाल मलिक द्वारा कम्पोज़ किए इस गाने में अरमान और तुलसी कुमार की आवाज में यह गाना आपके दिल तक दस्तक देने वाला है, जिसे लिखा है रश्मि विराग ने। इस गाने में दो प्यार करने वाले के उन पलों को गाने में बयां करने की कोशिश की गई है, जब वे एक-दूसरे से दूर होने के तैयार नहीं। यह सॉन्ग को गाने के अलावा इसमें अरमान मलिक मेहरीन पीरजादा के साथ नजर भी आ रहे हैं 'ज़रा ठहरो' अरमान, अमाल के साथ लिरिसिस्ट रश्मि विराग का तीन साल बाद रीयूनियन है। साल 2017 में मूवी 'शेफ' के गाने 'तेरे मेरे' में इन्होंने साथ काम किया था। 'बोल दो न ज़रा', मैं ही हीरो तेरा', 'कौन तुझे' और 'तुम्हें अपना बनाने का' जैसे गानों में अरमान और अमाल की बेस्ट जोड़ी म्यूजिक के दीवानों पर खूब जादू चला चुकी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iCzcUe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment