Sunday, July 5, 2020

'लुटेरा' के 7 साल: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की तारीफ में कही यह बात

और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर '' ने 7 साल पूरे कर लिए हैं। विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 7 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किए हैं। रणवीर सिंह की पोस्ट पर ने किया कॉमेंट रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म के लीड स्टार्स के पोस्टर्स को कंपाइल करके दिखाया गया है। इस वीडियो पर रणवीर सिंह की पत्नी और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक!' इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अमृता खानविलकर, सोनम बाजवा, जोया अख्तर, निमृत कौर सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने पोस्ट पर कॉमेंट किया है। विक्रमादित्य मोटवानी और सोनाक्षी सिन्हा ने भी शेयर किया वीडियो रणवीर सिंह के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने भी फिल्म 'लुटेरा' के 7 साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किए हैं। यह फिल्म ओ हेनरी की शॉर्ट स्टोरी 'द लास्ट लीफ' पर आधारित है। यह फिल्म साल 1950 के इर्द-गिर्द घूमती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z4JJjj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment