Sunday, May 3, 2020

'दामिनी' मीनाक्षी शेषाद्रि को आई ऋषि कपूर की याद, शेयर किया वीडियो

पिछले दिनों बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर्स और इरफान के दुनिया से विदा लेने से केवल फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फैन्स भी गमजदा हैं। सोशल मीडिया पर लोग अभी भी इन दोनों ऐक्टर्स के निधन पर शोक जता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने सभी लोगों को ध्यान खींचा है जिसमें मरहूम ऐक्टर ऋषि कपूर को याद किया गया है। यह वीडियो पोस्ट ऐक्ट्रेस ने किया है। मीनाक्षी शेषाद्रि ने काफी पहले ही बॉलिवुड को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म 'दामिनी' को माना जाता है जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर थे। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। वीडियो में मीनाक्षी ने ऋषि और इरफान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पिछले दिनों में हमने इन दो बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। मीनाक्षी ने कहा कि वह खुशनसीब हैं कि उन्हें ऋषि कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि ऋषि के साथ उन्होंने 'दामिनी' सहित 5 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कहा कि ऋषि के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा था और एक को-ऐक्टर के तौर पर ऋषि कपूर को हमेशा याद रखेंगी। बता दें कि साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'दामिनी' की गिनती बॉलिवुड की बेहतरीन फिल्मों में की जाती है। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर, सनी देओल और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के लिए सनी देओल को नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा भी उस साल फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YrZ2m0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment