मशहूर ऐक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने अपने घर पर प्रेयर मीट होस्ट की। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में नीतू और रणबीर, ऋषि के फोटो फ्रेम के पास बैठे नजर आ रहे हैं और उस पर माला-फूल चढ़े हुए दिख रहे हैं। जहां रणबीर कुर्ते और साफे में नजर आ रहे हैं, वहीं नीतू भी ट्रडिशनल ड्रेस में दिख रही हैं। फैंस शेयर कर रहे पिक्चर प्रेयर मीट की यह पिक्चर अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है और फैंस और शुभचिंतक इसे शेयर कर रहे हैं। बता दें, 30 अप्रैल की सुबह ऋषि का निधन हो गया था। मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। लॉकडाउन के कारण वह बीती रात दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। बता दें, ऐक्टर के निधन पर तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने दुख व्यक्त किया और कहा कि यह इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YsGphH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment