Thursday, May 21, 2020

ट्विटर पर आईं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया, कहा- 'चौंकाने वाली बातों' का करेंगी खुलासा

पिछले कुछ दिनों से बॉलिवुड ऐक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है और नवाज व उनके परिवार के मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर नाम से एक अकाउंट बनाया गया है और दावा किया गया है कि यहां पर वह (आलिया) कुछ चौंकाने वाली बातों का खुलासा करेंगी। ट्विटर पर आलिया के नाम से बनाई गई प्रोफाइल के एक ट्वीट में लिखा गया, 'मैं आलिया सिद्दीकी हूं। मैं अपनी सच्चाई ट्विटर पर रखने को मजबूर हूं ताकि किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं हो। सच को ताकत के गलत इस्तेमाल से नहीं दबाया जा सकता। न तो सच खरीदा जा सकता है और न उसे तोड़ा-मरोड़ा जा सकता है।' आलिया के साथ किसी अन्य व्यक्ति के कथित अफेयर की बात पर भी एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा गया, 'शुरुआत में ही मैं ह साफ करना चाहती हूं कि मैं किसी भी व्यक्ति के साथ किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। ऐसा दावा करने वाली कोई भी मीडिया रिपोर्ट झूठी हैं। ऐसा लगता है कि मीडिया के एक हिस्से ने मेरी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है ताकि मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके।' बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया की शादी 10 साल पहले हुई थी और दोनों के 2 बच्चे भी हैं। आलिया का दावा है कि उनकी शादी में पिछले कई सालों से दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए नवाज और उनके भाई शम्स जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर नवाज या उनके परिवार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gfCUSf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment