वीकेंड पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान अपने स्टाइलिश मेकओवर का फोटो शेयर किया था। इस फोटो में आलिया एक नए स्टाइलिश हेयरकट में नजर आ रही थीं। आलिया के बाल इस तस्वीर में काफी छोटे लग रहे थे और जबसे यह फोटो सामने आया, लोग जानना चाहते थे कि आखिर किसने आलिया के बाल काटे हैं। कुछ लोग इसके लिए आलिया की बहन शाहीन का नाम ले रहा था तो कोई का। अब इस बात का खुलासा करण जौहर ने कर दिया है। हाल में करण जौहर ने अपनी मां और बच्चों के साथ फैन्स के लिए एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन रखा था। इस सेशन में करण जौहर के मुंह से यह बात निकल गई कि आलिया को यह नया लुक रणबीर कपूर ने दिया है। करण ने यह भी बता दिया कि आलिया और रणबीर लॉकडाउन के दौरान एक साथ ही रह रहे हैं। बता दें कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के समय भी आलिया पूरे समय रणबीर और कपूर फैमिली के साथ ही नजर आई थीं। वह ऋषि कपूर के कैंसर के इलाज के समय से ही रणबीर और नीतू को लगातार सपोर्ट दे रही हैं। अब फैन्स को इस बात का इंतजार है कि यह कपल शादी के बंधन में कब बंधता है। इसके अलावा फैन्स पहली बार इस जोड़ी को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WQQunB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment