Thursday, May 21, 2020

बोनी कपूर के घर काम करने वाले 2 और लोगों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

कोरोना वायरस सिलेब्स के घरों तक पहुंच चुका है। तीन दिन पहले बोनी कपूर के घर का एक स्टाफ मेंबर पॉजिटिव निकला था। अब उनके 2 और स्टाफ मेंबर्स के Covid-19 पॉजिटिव होने की खबर आई है। बोनी कपूर के 3 स्टाफ मेंबर्स को कोरोना बोनी कपूर के घर के अब तक 3 स्टाफ मेंबर्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में एक सोर्स ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया, बोनी के घर के एक स्टाफ मेंबर के पॉजिटिव आने के बाद, हर किसी का टेस्ट हुआ था। इसमें 2 और स्टाफ मेंबर्स का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया है। उन दोनों में कोई लक्षण नहीं थे। बाकी परिवार के लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है। बोनी ने जारी किया था स्टेटमेंट मंगलवार को बोनी कपूर ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके घर पर काम करने वाले 23 साल के एक सदस्य का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह शनिवार शाम से बीमार था। बोनी ने उसे टेस्ट के लिए भेजकर आइसोलेट कर दिया था। टेस्ट पॉजिटिव आते ही उसे क्वॉरंटीन सेंटर ले जाया गया। बोनी और उनके बच्चे हैं सुरक्षित बोनी कपूर ने बताया था, मैं, मेरे बच्चे और स्टाफ के दूसरे लोग ठीक हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं है। यहां तक कि हम लॉकडाउन के वक्त से ही घर से बाहर नहीं निकले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LLx3Gm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment