Sunday, May 24, 2020

मेरी ईद पार्टियों का इंतजार करते थे ऋषि कपूर: जावेद जाफरी

गुजरे 30 अप्रैल को कैंसर के लंबे इलाज के बाद का निधन हो गया। ऋषि कपूर के जाने से पूरा बॉलिवुड गमगीन हो गया था और उनके निधन के लगभग 1 महीने बाद भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। ईद के मौके पर ऐक्टर को भी ऋषि कपूर की याद आ गई और उन्होंने इसे फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ईद के मौके पर ऋषि को याद करते हुए उनके एक फैन क्लब के पेज ने एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ लिखा, 'अगर आज बॉस जिंदा होते तो सभी को ईद की बधाई दे रहे होते। ईद के मौके पर हम एक बार फिर आपको मिस कर रहे हैं।' इस पोस्ट के जवाब में ऐक्टर प्रेमनाथ के बेटे मॉन्टी ने लिखा, 'मेरे भाई ऋषि कपूर के शरीर ने हमारा साथ छोड़ा है। उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी और वह अपने सभी फैन्स को ईद विश कर रहे हैं।' जावेद जाफरी ने मॉन्टी के पोस्ट पर ट्वीट करते हुए बताया कि ऋषि कपूर उनकी ईद पार्टियों का इंतजार करते रहते थे। जावेद ने लिखा, 'वह मेरी ईद पार्टी का इंतजार किया करते थे। वह हीरा थे, उन्हें हम हमेशा मिस करेंगे।' जाहिर है कि जावेद जाफरी अकेले नहीं होंगे बल्कि बॉलिवुड में बहुत से ऐसे लोग होंगे जो ऋषि को याद कर रहे होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gixiqz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment