ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रविवार को एक बुजुर्ग कपल की खबर पर अपना रिऐक्शन दिया जो कोरोना वायरस के कारण कई महीनों तक अलग रहने के बाद न्यूयॉर्क में मिले। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में 89 साल की जीन और 91 साल के वॉल्टर विलार्ड नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी को 70 वर्ष बीत चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से वे कई महीनों से एक-दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन फिर जब दोनों मिले तो उनका प्यार देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। कपल ने किया किस वीडियो में ओल्ड कपल वीलचेयर्स पर नजर आ रहा है। दोनों मिलने के बाद एक-दूसरे को किस करते हैं। अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'यही जिंदगी है।' सोशल मीडिया पर हैं ऐक्टिवबता दें, इन दिनों अनुष्का अपनी हालिया रिलीज एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसे उन्होंने प्रड्यूस किया है। फिलहाल, ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने विराट का मजेदार वीडियो शेयर किया था। इसमें वह डायनासोर की नकल करते हुए नजर आ रहे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3edHONV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment