एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। 37 साल पुराने इस फोटो में अनुपम के साथ कई ऐसे चेहरे हैं जो आज बॉलिवुड में एक बेहतर मुकाम पर हैं। पर, इस पुरानी तस्वीर को देखकर आपके लिए उन सितारों को पहचानना मुश्किल होगा। अनुपम खेर ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए चैलेंज दे दिया है और कहा है कि चलो शुरू हो जाओ और पहचानो इस तस्वीर में कौन-कौन है। 1983 की यह तस्वीर काफी अनोखी तस्वीर भी है। बेमिसाल तस्वीर भी इसे कह सकते हैं और कीमती भी। वजह साफ है कि इस तस्वीर में कई ऐसी हस्तियां हैं जो आज उस मुकाम पर हैं, जहां शायद 37 साल पहले इन सबने सोचा भी नहीं होगा। 1984 में अनुपम ने की पहली फिल्म खुद अनुपम की बात करें तो उन्होंने 70 के दशक में थिअटर्स की शुरुआत जरूर कर दी थी पर उन्हें बॉलिवुड में पहला ब्रेक 1984 में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से मिला। 65 साल के अनुपम खेर सहित कुछ स्टार्स जरूर ऐसे हैं जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है लेकिन कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्हें पहचानना सच में मुश्किल काम है। सतीश कौशिक, सतीश शाह और आलोक पहचाने गए हालांकि अगर गौर से इस तस्वीर को आप देखें तो इसमें सतीश कौशिक, सतीश शाह, आलोक नाथ पहचान में आ जाते हैं। क्या आप और हस्तियों को पहचान पा रहे हैं। देखिए और कोशिश कीजिए पहचानने की। कुछ फैंस ने भी कोशिश की है। फैंस ने ये लिखा है एक ने लिखा है, सर आपको पहचान गया और बहुत हैंडसम दिख रहे हैं। दूसरे ने लिखा, चेयर पर चेक शर्ट में सतीश कौशिक हैं। हालांकि ज्यादातर फैंस ने हाथ खडे़ कर दिए और खुद अनुपम से कहा कि आप ही प्लीज इन सबके बारे में जानकारी दे दें। सारांश अनुपम की पहली फिल्म बता दें कि अनुपम खेर ने एनएसडी से 1978 में ग्रैजुएशन किया। 28 साल की उम्र में अनुपम ने फिल्म सारांश में 65 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। हालांकि इस ऐक्टिंग से उन्हें बहुत बड़ी ऊंचाई मिली। इसके बाद वह धीरे-धीरे बॉलिवुड में खुद के लिए अहम मुकाम बनाने में सफल रहे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TqkZOY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment