बॉलिवुड ऐक्टर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनकी बॉडी देखकर अच्छे-अच्छे फिटनेस वाले भी दंग रह जाते हैं। हालिया फिल्मों में टाइगर ने अपनी फिटनेस से सबका दिल जीता है। लॉकडाउन में भी उनका वर्कआउट जारी है। टाइगर ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर ने बॉलिवुड स्टार की नींद उड़ा दी है। जी हां, रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को देखने के बाद मजाक वाले अंदाज में कहा, 10 अब नया 6 है क्या'? हालांकि इसके बाद उन्होंने इमोजी का भी प्रयोग किया। इससे यह पता चल गया कि रणवीर सिंह मजाक में टाइगर की बॉडी देखकर ऐसा बोल रहे हैं। तस्वीर पर दंग रह गए रणवीर दरअसल, इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि टाइगर श्रॉफ ने 6 पैक एब्स की जगह 10 पैक एब्स बना लिए हैं। इसी को लेकर रणवीर सिंह ने यह मजाक किया था। वैसे भी रणवीर सिंह साथी कलाकारों के साथ मस्ती करते रहते हैं। यह सभी जानते हैं। बावजूद इसके यह तो सच ही है कि टाइगर श्रॉफ की बॉडी ऐसी है कि रितिक रोशन तक उसकी तारीफ कर चुके हैं। एक फैन ने भी किया मजाक उधर, कई सारे फैंस ने भी टाइगर की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, पिछली बार मैंने देखा तो मुझे 8 पैक एब्स दिखे थे, अब ये 10 कैसे हो गए? क्या मानवों के लिए यह संभव है? वैसे तो आपसे प्रेरित होकर मैंने 4 पैक एब्स बना लिए हैं। अब देखता चिप्स खाते हुए 10 पैक एब्स कब तक बनते हैं? फैन का यह कमेंट भी मजाक में ही है। वरना वह चिप्स का जिक्र नहीं करता। वॉर में भी हुई थी तारीफ बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' ने हाल ही में एक साल पूरे किए हैं। इसे लेकर भी टाइगर उत्साहित दिखते हैं। टाइगर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 'वॉर' फिल्म में तो रितिक के साथ टाइगर की भी खूब प्रशंसा हुई थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WOm1X3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment