के कारण फिल्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हुआ है। अब बॉलिवुड की कोशिश है कि लॉकडाउन के बाद कम से कम नुकसान हो और जो फिल्में कतार में हैं उन्हें समय पर रिलीज किया जा सके। ऐसे में मल्टिप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया ने सिनेमा हॉल्स के लिए एक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। इस प्लान को ब्रॉडकॉस्टिंग मिनिस्ट्री के साथ ही सभी राज्य सरकारों को भी भेजा गया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद फिल्म देखने जाने पर ये सभी नियम लागू किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी यह जरूरी है और दोबारा इंडस्ट्री को खड़ा करने के लिए। तो आइए जानते हैं ये कौन-कौन से 10 नियम हैं- 1. सिनेमाहॉल की बेहतरीन सफाई। इंटरवल के बीच-बीच में सीट से लेकर बाहर गेट तक का एरिया सैनेटाइज करना। 2. सिनेमाहॉल कर्मचारियों के साथ दर्शकों का संपर्क कम हो इसके लिए पूरी कोशिश होगी। 3. ई टिकट और स्नैक्स, ड्रिंक आदि की ऑनलाइन व्यवस्था। 4. हर बार फिल्म देखने के लिए प्रवेश करने पर शरीर का तापमान मापा जाएगा। 5. इसके अलावा हर बार प्रवेश करने पर सैनेटाइजर हर दर्शके लिए अनिवार्य होगा। 6. फिल्म देखने आने पर मास्क लगाकर आना सभी के लिए अनिवार्य होगा। 7. फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य होगा। 8. सिनेमाहॉल कर्मचारी और दर्शक अलग-अलग रहेंगे। स्वास्थ्य जांच के बाद ही कर्मचारियों को भी अंदर जाने दिया जाएगा। 9. फैमिली या कपल्स को ही साथ में बैठने का मौका दिया जाएगा। 10. हर फैमिली के बाद एक सीट को खाली छोड़ने का प्लान है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TrYIQT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment