अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग हैं। लॉकडाउन के बीच वह वर्कआउट नहीं मिस कर रहे है। जिम को लेकर वह कई पोस्ट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा के साथ जिम करते हुए तस्वीर शेयर की है। अगस्त्य के साथ बिग बी का वर्कआउट अमिताभ की उम्र 77 हो चुकी है लेकिन उनका जज्बा किसी नौजवान से कम नहीं। लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं, लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं साथ ही वर्कआउट भी मिस नहीं कर रहे। उन्होंने अपने ग्रैंडसन अगस्त्य के साथ एक्सर्साइज करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इसमें बिग बी काफी जोश में दिखाई दे रहे हैं साथ में अगस्त्य खड़े हंस रहे हैं। नाती-पोतों से बिग बी का लगाव अमिताभ बच्चन अपने नाती-पोतों के काफी करीब हैं। वे अक्सर आराध्या और नव्या नवेली नंदा की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XkMQRM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment