लॉकडाउन की वजह से पूरा देश ठहर सा गया है, ऐसे में हाथ में फोन लेकर उसे स्क्रोल करते हुए कोई मजेदार वीडियो बस यूं ही चेहरे पर स्माइल ले आता है। कुछ ऐसा ही डांस वीडियो पोस्ट किया है बॉलिवुड की दो स्टनिंग ऐक्ट्रेसेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने। दिशा का यह वीडियो जहां फ्लैशबैक का है, वहीं मौनी का वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी ट्यूटोरियल को फॉलो कर रही हैं। दोनों के डांस के अंदाज़ भी बिल्कुल अलग हैं, आप भी देखिए कि इनमें से कौन से डांस स्टाइल के आप भी दीवाने हैं। दिशा ने अपने डांस क्लास का पुरानी वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने डांस पार्टनर के साथ Bum Bum Tam Tam पर जबरदस्त मूव्स देती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए उनके ये मजेदार मूव्स और यकीन मानिए, इसे आप कई बार औऱ बार-बार देखना चाहेंगे। दिशा बॉलिवुड की बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं और वह अक्सर अपने डांस वीडियो पोस्ट किया करती हैं। वहीं, छोटे पर्दे पर 'नागिन' की भूमिका निभा चुकीं मौनी रॉय भी डांस में खूब माहिर हैं। उन्होंने भी अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसे कथक डांसर निकिता बनावलीकर ने कोरियॉग्राफ किया है और वह वीडियो ट्यूटोरियल के जरिए इसे सीख रही थीं। अपना यह वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने महाअशष्टमी को हैशटैग भी किया है। इस वीडियो को पोस्ट करने से पहले उन्होंने इसकी एक झलक पहले ही दिखाई थी और बताया था कि वह अपनी फ्रेंड से यह डांस सीख रही हैं। दोनों ही डांस वीडियो अपने में बेहतरीन है और अपनी-अपनी स्टाइल में दोनों ऐक्ट्रेसेस भी खूब माहिर हैं। अब आप बताइए कि आप किनका डांस रीप्ले कर बार-बार देखना चाहेंगे?
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yprKcd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment