कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच सिलेब्स इस बड़ी आपदा से लड़ने के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलिवुड सिलेब्स अभी तक सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रहे थे, उन्होंने अब राहत कार्यों के लिए डोनेट करना शुरू कर दिया है। इस काम में अब भी आगे आई हैं। महिलाओं की सहायता करेंगी प्रियंका अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सारा अली खान, विकी कौशल, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सहित कई सिलेब्स PM CARES फंड में पैसे डोनेट कर चुके हैं। वही प्रियंका चोपड़ा इस दौरान महिलाओं के सपोर्ट में आगे आई हैं। जो महिलाएं किसी भी तरह से क्राइसिस से निपटने में लगी हैं प्रियंका उनकी सहायता करेंगी। इसके लिए वह कुल 100000 डॉलर यानी 76,52,000 रुपये खर्च करेंगी। प्रियंका के बायो में है डिटेल का लिंक उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए यह भी कहा कि अगर कोई ऐसी महिला को जानता हो तो उनके बारे में प्रियंका के इंस्टा बायो में एक लिंक दिया गया है, उसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि पीएम केयर फंड सहित प्रियंका पहले ही कई चैरिटीज में डोनेट कर चुकी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bMPHZE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment