फिल्मों में अपने अलग किरदारों के लिए पहचान रखने वाली ऐक्ट्रेस () की फिल्म '' (Rashmi Rocket) पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब फाइनली इस फिल्म की रिलीज डेट () आ गई है। तापसी ने खुद ट्वीट कर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। रिलीज डेट के साथ ही तापसी ने फिल्म का नया पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तापसी की 'रश्मि रॉकेट' थिएटर्स नहीं बल्कि ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। तापसी ने फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए लिखा, 'तैयार हो जाएं रश्मि के साथ ट्रैक के भीतर और बाहर यह रेस लगाने के लिए। उसे इसमें आपकी जरूरत पड़ेगी। रश्मि रॉकेट उड़ने के लिए तैयार है 15 अक्टूबर 2021 केवल Zee5 पर।' फिल्म में तापसी ने एक ऐथलीट का किरदार निभाया है और इसका डायरेक्शन आकर्ष खुराना ने किया है। 'रश्मि रॉकेट' में तापसी के अलावा प्रियांशु पैनयुली, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी और सुप्रिया पाठक मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। तापसी पन्नू इससे पहले 'हसीन दिलरुबा' में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। तापसी पन्नू की इस फिल्म के अलावा आने वाली फिल्मों में 'लूप लपेटा', 'दोबारा', मिताली राज की बायॉपिक 'शाबाश मिठु' और उनकी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'ब्लर' शामिल है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nMfCJV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment