Thursday, September 16, 2021

पति के लिए Priyanka Chopra ने रखी सरप्राइज बर्थडे पार्टी, Nick Jonas बोले- तुम सबसे अच्छी हो

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा () के पॉपस्टार पति निक जोनस (Nick Jonas) का 29वां जन्मदिन काफी शानदार रहा। 16 सितंबर को निक ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर निक के लिए बड़ी सी पार्टी रखी गई थी। निक की बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका, निक को गले लगाकर किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में निक और प्रियंका का रोमांटिक अंदाज देखने लायक है। प्रियंका चोपड़ा ने निक के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट प्रियंका ने निक के बर्थडे पर प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रियंका ने लिखा,'लव ऑफ माई लाइफ। आई लव यू बेबी। मेरी जिंदगी में होने के लिए थैंक्यू।' प्रियंका के इस पोस्ट के बाद निक ने भी पत्नी को जन्मदिन की सरप्राइज प्लान करने के लिए धन्यवाद दिया है। निक ने अपने पोस्ट में लिखा,'मुझे मेरे बर्थडे पर इस खास अंदाज में सरप्राइज देने के लिए थैंक्यू। तुम सच में शानदार हो।' प्रियंका के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि पोस्ट पर अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। प्रियंका ने अपने शो 'द एक्टिविस्ट' के निर्माताओं द्वारा टोन-बहरा और असंवेदनशील होने के लिए माफी मांगी। इस शो में मेजबान के रूप में प्रियंका, अशर और जूलियन होफ हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zfoJ85
via IFTTT

No comments:

Post a Comment