Thursday, September 16, 2021

Manoj Patil ने सूइसाइड नोट में लिया Sahil Khan का नाम, ऐक्टर बोले- मैंने तो मदद की, मुझे क्यों घसीटा?

मॉडल और प्रफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल () ने बुधवार को खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मनोज पाटिल ने एक सूइसाइड ( suicide note) नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बॉडी बिल्डर और ऐक्टर साहिल खान के नाम का जिक्र किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज पाटिल ने साहिल खान पर हैरेस करने का आरोप लगाते हुए मुंबई के एक पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस मामले में अब साहिल खान का रिऐक्शन आया है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने जब साहिल खान से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका नाम किसी और मकसद से इस मामले में घसीटा गया है। खास मकसद से घसीटा जा रहा नाम उन्होंने बताया, 'मैं सोशल नेटवर्किंग साइट पर राज फौजदार नाम के एक लड़के से मिला था। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने बताया था कि मनोज पाटिल ने उससे 2 लाख रुपये लेकर उसे वो स्टेरॉइड बेचे जो एक्सपायर हो चुके थे। इससे उसे हार्ट संबंधी समस्याओं के साथ-साथ स्किन संबंधी दिक्कतें भी हो गईं।' सोशल मीडिया पर सपॉर्ट में शेयर किया वीडियो साहिल खान ने आगे बताया, 'फौजदार के पास सभी ट्रांजेक्शन्स के बिल और जरूरी कागजात मौजूद हैं। वह सोशल मीडिया पर सपॉर्ट चाहता तो इसलिए मैंने फौजदार के लिए सपॉर्ट मांगते हुए अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया। मैंने यह भी कहा कि स्टेरॉइड का यह रैकेट बंद होना चाहिए। फौजदार ने कहा था कि मनोज पाटिल उसका पैसा वापस नहीं दे रहा था और पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने अपनी बाइक तक बेच दी थी।' राज फौजदार का कहीं नाम नहीं और मेरा क्यों? साहिल खान का कहना है कि राज फौजदार ने सभी जरूरी डॉक्युमेंट पुलिस के पास जमा करा दिए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि मनोज पाटिल ने कहीं भी राज फौजदार के नाम का जिक्र नहीं किया है। साहिल खान ने कहा, 'मैंने सोशल मीडिया पर उस लड़के (राज फौजदार) की सिर्फ मदद की थी और मनोज पाटिल सीधे-सीधे मेरा नाम ले रहा है। फौजदार के नाम का कहीं जिक्र ही नहीं है। मैंने तो सिर्फ उस लड़के का सपॉर्ट किया और स्टेरॉइड्स के खिलाफ स्टैंड लिया। स्टेरॉइड बेचना हमारे देश में जुर्म है। क्या होता अगर वह लड़का एक्सपायर हुए स्टेरॉइड लेने के बाद मर जाता? मेरा मनोज के साथ सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं रहा और न ही उसके साथ मैंने किसी तरह का कोई ट्रांजेक्शन ही किया है।' मनोज पाटिल ने 8 सितंबर को दर्ज कराई थी शिकायत 'आजतक' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनोज पाटिल ने 8 सितंबर को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साहिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने साहिल खान पर परेशान करने का आरोप लगाया था। मनोज पाटिल ने साल 2019 में इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीता था। वह मिस्टर इंडिया भी रहे हैं और मशहूर अथलीट भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Cw3nph
via IFTTT

No comments:

Post a Comment