'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते 'भूत पुलिस' () की कास्ट नजर आएगी। शो में पहुंचे सैफ अली खान (), यामी गौतम (Yami Gautam) और जैकलीन फर्नांडिस () ने सेट पर जमकर मस्ती की और दिलचस्प खुलासे किए। इसी बीच कपिल शर्मा ने यामी गौतम के हनीमून प्लान ( on honeymoon plan) को लेकर एक खुलासा किया, जिसे सुनकर सैफ का मुंह खुला का खुला रह गया। मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें कपिल शर्मा, यामी गौतम से कहते हैं, 'यामी हमने कहीं सुना था किसी इंटरव्यू में कि आप और आदित्य (धर) () चाहते थे कि हनीमन पर हम अपनी फैमिली को साथ लेकर जाएं। आपको किसी ने बताया नहीं कि फैमिली लेकर नहीं जाते, वहां पर जाकर बनाते हैं।' यह सुनकर अर्चना पूरन सिंह और जैकलीन फर्नांडिस समेत सभी हंसने लगते हैं। यामी गौतम कहती हैं, 'हम दोनों (यामी और आदित्य) की शर्त थी कि सब साथ में जाएंगे।' यह सुनकर सैफ दंग रह जाते हैं और पूछते हैं, 'रियली? (सच में?) इस पर यामी 'हां' में जवाब देती हैं। पढ़ें: बता दें कि यामी गौतम ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से 4 जून 2021 को शादी की थी। शादी के बाद यामी ने अपना नाम बदलकर यामी गौतम धर कर लिया है। वहीं सैफ ने भी अपनी लाइफ और शादी से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए। सैफ ने बताया कि उन्हें महंगी शादी से डर लगता है और इसलिए अभी से अपने 4 बच्चों की शादी की चिंता खाए जा रही है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kjb0co
via IFTTT
No comments:
Post a Comment