पॉर्न फिल्में (pornography case) बनाने के आरोप में करीब 60 दिनों से जेल में बंद राज कुंद्रा (Raj Kundra granted bail) को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। 20 सितंबर को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। पति की जमानत के बाद ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने (Shilpa Shetty post on Raj Kundra bail) इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो चर्चा में है। शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम (Shilpa Shetty Instagram) स्टोरी पर आसमान में निकले इंद्रधनुष की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है- इंद्रधनुष का होना यह साबित करता है कि एक बुरे तूफान के बाद खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।' लोग शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को उनके पति राज कुंद्रा की बेल से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को 60 दिन पहले पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किया था। पति के जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी एकदम अकेली हो गई थीं। हालांकि उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव नोट्स शेयर करती रहीं। पढ़ें: शिल्पा शेट्टी हाल ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भी गई थीं। बता दें कि राज कुंद्रा ने 18 सितंबर को कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने अपने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसपर 20 सितंबर को सुनवाई हुई। दायर याचिका में राज कुंद्रा ने कहा था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। केस में दाखिल पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं है जो कथित आपत्तिजनक फिल्म बनाने में सीधे तौर पर उनकी संलिप्तता को साबित करे। याचिका में यह भी कहा गया कि राज कुंद्रा को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया, जबकि उनका नाम एफआईआर में नहीं था और पुलिस ने उसका नाम जबरन मामले में खींचा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lMfRSy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment