ऐक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) जब से मां बनी हैं, तब से उनसे एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि उनके बच्चे का पिता कौन है। वह जहां भी जाती हैं, यही सवाल दाग दिया जाता है, जबकि नुसरत कई बार बच्चे का नाम ( father name) बताने से इनकार कर चुकी हैं। नुसरत जहां कह चुकी हैं कि वह सिंगल मदर ही बने रहना चाहती हैं। इसी बीच नुसरत जहां के बच्चे के बर्थ रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें पिता के नाम का खुलासा हुआ है। सामने आई डीटेल में नुसरत जहां के बच्चे के पिता के नाम के आगे देबाशीष दासगुप्ता () लिखा हुआ है। वहीं बच्चे का पूरा नाम ईशान जे दासगुप्ता (Yishaan Dasgupta) लिखा है। 'आजतक' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नगर निगम में दर्ज डॉक्युमेंट में नुसरत के बच्चे के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता लिखा गया है। देबाशीष, यशदास गुप्ता (Yash Dasgupta) का ऑफिशल नाम है। बता दें कि अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे कि यश दासगुप्ता, नुसरत जहां के बच्चे के पिता हो सकते हैं। इन कयासों को तब और ज्यादा बल मिला, जब निखिल जैन (Nikhil Jain) ने कह दिया था कि वह बच्चा उनका नहीं है क्योंकि नुसरत साल 2020 से उनसे अलग रह रही थीं। पढ़ें: नुसरत जहां काफी वक्त से ऐक्टर यश दासगुप्ता संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। डिलिवरी से पहले भी यश दासगुप्ता ही नुसरत को अस्पताल लेकर पहुंचे थे और डिलीवरी के बाद बेबी और नुसरत जहां को घर वापस लाए थे और उनका पूरा ख्याल रखा। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता को हाल ही डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया था। बीते दिनों जब नुसरत से पूछा गया था कि वह अपने बच्चे की झलक कब दिखाएंगी तो उन्होंने कहा था कि यह बात बच्चे के पिता से पूछी जानी चाहिए क्योंकि वह किसी को भी उसे देखने देना नहीं चाहते।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EnhxKY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment