Wednesday, September 22, 2021

फिल्मों में न्यूड सीन पर बोलीं मल्लिका शेरावत, बताया- अब इसे क्या कहते हैं लोग

ऐक्ट्रेस () हमेशा से अपने बोल्ड स्टेटमेंट और सीन्स के लिए मशहूर रही हैं। मल्लिका शेरावत को अपनी बोल्ड फिल्मों के कारण ही पहचान मिली थी। हालांकि इसके लिए उनकी काफी आलोचना भी की गई थी। हालांकि मल्लिका ने हमेशा अपनी आलोचनाओं का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अब मल्लिका शेरावत ने आजकल फिल्मों में दिए जाने वाले बोल्ड सीन्स पर चर्चा की है। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए मल्लिका ने कहा कि बोल्ड सीन्स के लिए हमेशा महिलाओं को टारगेट किया जाता है जबकि जो पुरुष ऐसे सीन करते हैं उन्हें बुरा नहीं माना जाता है। मल्लिका ने कहा कि यही पित्रसत्तातमक सोच है। पुरुष के साथ कोई दिक्कत नहीं लेकिन महिलाओं को दोषी ठहराया जाता है। हालांकि मल्लिका ने यह भी माना कि अब समाज और लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। मल्लिका ने कहा कि मीडिया के साथ ही सोसायटी भी अब महिलाओं का समर्थन करने लगी है। इस बारे में आगे बात करते हुए मल्लिका ने कहा कि एक समय पर उनके बोल्ड सीन्स पर काफी हाय-तौबा होती थी, मगर अब ऐक्ट्रेस फिल्मों में () भी कर रही हैं मगर इसे अब स्वीकार कर लिया जाता है और इसे आर्टिस्टिक माना जाता है। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो मल्लिका अभी वेब सीरीज 'नकाब' में नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में ईशा गुप्ता और गौतम रोडे भी हैं। इससे पहले मल्लिका शेरावत हॉरर-कॉमिडी वेब सीरीज 'बू सबकी फटेगी' में नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZpKNRr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment