आलिया भट्ट () और आकांक्षा रंजन कपूर () की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन कपूर के साथ मस्ती करते हुए फैंस के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। 18 सितंबर को आकांक्षा अपना जन्मदिन मना रही है। आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बेहद क्यूट अंदाज में तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें आलिया आकांक्षा दोनों स्विमसूट में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर मालदीव की है जब आलिया अपनी दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। 18 सितंबर शनिवार को आलिया भट्ट ने अकांक्षा की जन्मदिन पर एक शानदार थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीर में आलिया अपनी दोस्त के साथ समुद्र के किनारे स्विमसूट पहने बैठी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स।' आलिया की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि आलिया के पोस्ट शेयर करते ही इस पोस्ट पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। आलिया की पोस्ट पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थीं। अब वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहला मौका होगा जब वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर दिखेंगी। इसके अलावा अलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', करण जौहर की 'तख्त' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और शाहरुख खान की 'डार्लिंग' में काम करती दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lyEK4l
via IFTTT
No comments:
Post a Comment