'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18 सितंबर को 'बिग बॉस ओटीटी' () का फिनाले है और इसके कुछ दिन बाद ही यानी 3 अक्टूबर से सलमान खान () 'बिग बॉस 15' लेकर आ रहे हैं। इस रियलिटी शो के लिए अब तक 7 नाम फाइनल होने की चर्चा है। इसी बीच खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 15' में शिवांगी जोशी () और मोहसिन खान () की जोड़ी भी एंट्री करेगी। 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोर्सेज ने बताया कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 15' के लिए शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को अप्रोच किया है। इसके लिए उन्होंने 4 करोड़ की मोटी रकम भी ऑफर की गई है। ऑफर को लेकर शिवांगी और मोहसिन से बात चल रही है। हालांकि अभी इसे लेकर कुछ भी ऑफिशली कन्फर्म नहीं किया गया है। बता दें कि शिवांगी जोशी और मोहिसन खान टीवी के पॉप्युलर स्टार्स में शुमार हैं। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इनकी जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया। उस शो में शिवांगी और मोहसिन ने नायरा-कार्तिक का रोल प्ले किया था। 'ये रिश्ता...' छोड़ रहे शिवांगी-मोहसिन! रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्सेज ने बताया कि शिवांगी जोशी और मोहसिन शान ने अभी 'बिग बॉस 15' का ऑफर फाइनल नहीं किया है क्योंकि फिलहाल वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी और मोहसिन का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सफर खत्म होने वाला है। अगले हफ्ते क्वारंटीन होंगे 'बिग बॉस 15' के कंटेस्टेंट्स! रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जो कंटेस्टेंट्स 'बिग बॉस 15' में एंट्री करेंगे, उन्हें अगले हफ्ते क्वारंटीन कर दिया जाएगा। अभी तक जिन कंटेस्टेंट्स का नाम सलमान के शो के लिए फाइनल होने की चर्चा है, वो हैं- टीना दत्ता (Tina Datta), मानव गोहिल (Manav Gohil), सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) रीम शेख (Reem Shaikh), करन कुंद्रा (Karan Kundra), अफसाना खान (Afsana Khan) और अमित टंडन (Amit Tandon) का भी नाम भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन्हें 15वें सीजन के लिए फाइनल कर लिया गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lHiYLU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment