Wednesday, August 4, 2021

संजय लीला भंसाली की Baiju Bawra में रणबीर-कार्तिक नहीं Ranveer Singh करेंगे लीड रोल

बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली () अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में एक खास पहचान बना लेते हैं। उन्होंने अपनी हर एक फिल्म से साबित किया है कि वह एक शानदार निर्देशक हैं। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बैजू बावरा'(Baiju Bawra) इन दिनों खासा सुर्खियों में है। 'बैजू बावरा' के लिए संजय की पहली पसंद रणबीर कपूर ही थे, लेकिन निश्चित रूप से रणबीर कपूर () अब यह फिल्म नहीं कर रहे हैं। इसी बीच यह खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह () लीड रोल करने जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन के नाम की अटकलें भी तेज थी कुछ दिन पहले फिल्म में कार्तिक आर्यन के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं, क्योंकि उन्हें भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया था। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म रणवीर सिंह कर रहे हैं। रणवीर का नाम सुर्खियों में तब आया, जब रणबीर कपूर ने इस प्रोजेक्ट को ना कहा। बैजू बावरा में रणवीर सिंह की एंट्री एक सूत्र ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को बताया,'बैजू बावरा' फिल्म के लिए रणवीर सिंह को ही फाइनलाइज किया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुछ शुरुआती तौर- तरीकों पर काम बाकी है। जिसके बाद शायद संजय लीला भंसाली ऑफिशियली घोषणा करेंगे। मई 2021 के बाद से मीडिया में 'बैजू बावरा' की चर्चा हो रही है, जब खबरें आईं कि फिल्म में अजय देवगन, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट हो सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37lrglz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment