Saturday, March 6, 2021

Video: गुल पनाग ने कंगना रनौत पर कॉमेंट करने से किया इनकार, स्वरा भास्कर ने की तारीफ

पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डरों और देश के अलग-अलग भागों में कर रहे हैं। इस आंदोलन को बहुत से सिलेब्रिटीज ने अपना सपोर्ट दिया है। हालांकि काफी सिलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जो इस आंदोलन में सरकार का सपोर्ट कर रहे हैं। ने तो आंदोलन कर रहे किसानों के बारे में कई आपत्तिजनक बातें भी कह दी थीं। हाल में किसानों को सपोर्ट करने के लिए ऐक्ट्रेस दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं। इस दौरान एक न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर ने गुल पनाग से कंगना व अन्य बॉलिवुड सिलेब्रिटीज पर कॉमेंट लेना चाहा। इसके जवाब ने गुल पनाग ने साफ कह दिया कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति पर कॉमेंट नहीं करेंगी जो ऐसे कॉमेंट्स देकर ही चर्चा में आना चाहता है। ने गुल पनाग के इस वीडियो की काफी तारीफ की है। देखें, गुल पनाग का वीडियो: बता दें कि गुल पनाग के अलावा प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, रिचा चड्ढा, अनुराग कश्यप, दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह, विशाल ददलानी, हिमांशी खुराना, रणदीप हुड्डा जैसे बहुत सारे सिलेब्रिटीज ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c346T6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment