ऐक्ट्रेस भले ही फिल्मों में ऐक्टिव न हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। जेनेलिया सोशल मीडिया पर खूब वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। एक दिन पहले पर जेनेलिया ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह स्केटिंग करते हुए धड़ाम से गिरीं और इस कारण उनके हाथ और कोहनी में काफी चोट आई है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जेनेलिया ने एक बेहद खूबसूरत मेसेज भी लिखा है। 'मेरी रिकवरी पावरी स्टोरी' अपना वीडियो शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, 'मेरी रिकवरी पावरी स्टोरी। कुछ हफ्ते पहले मैंने स्केटिंग सीखने का फैसला किया क्योंकि मैंने सोचा कि मैं अपने बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकूंगी और बच्चों का साथ दे पाऊंगी। मैंने सोचा जब सीख जाऊंगी तो इंस्टाग्राम पर एक कूल वीडियो डालूंगी लेकिन मुझे लगा कि मुझे यही वीडियो ही शेयर करना चाहिए क्योंकि इंस्टाग्राम पर अपनी सक्सेस स्टोरी तो सभी शेयर करते हैं लेकिन तब का क्या जब हम असफल होते हैं? कई बार आपको उड़ने से पहले गिरना पड़ता है। मेरी असफलता के बावजूद मेरे दिल ने हार नहीं मानी है। जरूरी यह है कि मैंने कोशिश करूंगी और तब तक करूंगी जब तक सफल नहीं हो जाऊंगी। (उम्मीद है कि और नहीं गिरूंगी) सभी खूबसूरत महिलाओं को हैपी विमंस डे।' पहले भी पोस्ट करती रही हैं वीडियोज जेनेलिया अपने पति के साथ पहले भी बहुत सारे वीडियोज शेयर करती रही हैं। दोनों साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। रितेश और जेनेलिया ने कई साल डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी। दोनों के 2 बेटे हैं और जेनेलिया अब पूरा समय अपनी फैमिली और बच्चों को देती हैं। नीचे देखें, जेनेलिया के कुछ और मजेदार वीडियो:
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3vfR4KX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment