Monday, March 8, 2021

जान्हवी ने 'रूही' की स्क्रीनिंग पर असिस्टेंट को बुलाया, उनके बच्चे के साथ यह वीडियो जीत रहा फैन्स का दिल

जान्हवी कपूर का एक नया वीडियो इस वक्त फैन्स के दिलों को छू रहा है, जिसमें वह अपने असिस्टेंट के बच्चों के साथ दिख रही हैं। जान्हवी का यह वीडियो उनकी अगली फिल्म 'रूही' की स्क्रीनिंग का है, जिसमें ऐक्ट्रेस ने अपने असिस्टेंट अजीम को उनकी पूरी फैमिली के साथ इन्वाइट किया था। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडिये में जान्हवी अपने मेहमानों के स्वागत के लिए बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं उनके असिस्टेंट अजीम अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचे। अजीम और उनका फैमिली के साथ जान्हवी का जेश्चर फैन्स का दिल जीत रहा है। जान्हवी अजीम और उनके परिवार वालों से काफी प्यार से बातें करती दिख रही हैं और उनके बच्चे को गोद में लेकर उन्हें प्यार भी जताया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है। जान्हवी के इस अंदाज़ पर फिदा दिख रहे हैं लोग और तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं। जान्हवी के इस जेश्चर पर लोगों ने क्वीन और क्यूट लिखकर ढेरों कॉमेंट्स किया है। लोगों का कहना है कि जान्हवी ने दिल जीत लिया। बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्म रूही में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आनेवाली हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रनोशन में व्यस्त हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rBgaBK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment