Sunday, March 7, 2021

Video: शाहिद कपूर ने आसानी से पूरा कर दिया मीरा राजपूत का 'ग्रैविटी चैलेंज'

बॉलिवुड के सबसे अच्छे कपल्स की बात की जाए तो उनमें और को जरूर गिना जाएगा। शाहिद और मीरा के बीच की जबर्दस्त बॉन्डिंग देखते ही बनती हैं। मीरा अपने पति शाहिद के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने शाहिद के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह शाहिद को करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मीरा राजपूत और शाहिद दोनों एक साथ ग्रैविटी चैलेंज करते नजर आ रहे हैं। मीरा को लगा था कि शाहिद इस चैलेंड को पूरा नहीं कर पाएंगे मगर शाहिद ने पहली ही बार में यह चैलेंज पर्फेक्ट तरीके से पूरा कर दिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा, 'हमेशा चैलेंज के लिए तैयार, मिस्टर कपूर आप एक 'स्मूद ऑपरेटर' हो। कमाल कर दिया।' इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद पिछली बार अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अब शाहिद फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है और फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38jTdLB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment