Sunday, March 7, 2021

गोद में अपने नवजात को लेकर ड्यूटी करती दिखीं महिला ट्रैफिक पुलिस, स्वरा भास्कर ने शेयर किया वीडियो

स्वरा भास्कर को बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में गिना जाता हैं जो बेहद बेबाक और खुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। स्वरा का यह अंदाज़ कई बार सोशल मीडिया पर भी नजर आ जाता है। इस बार स्वरा भास्कर ने एक महिला ट्रैफिक पुलिस पर कॉमेंट किया है, जिनके हाथ में उनका बेबी नजर आ रहा है। इंटरनैशनल वुमन्स डे पर वायरल यह वीडियो महिला के जज्बे को दिखाता है। स्वरा भास्कर ने यह वायरल वीडियो रीशेयर किया है, जो चंडीगढ़ की महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका का है। इस वीडियो में वह अपने छोटे से बेबी को गोद में लिए काम पर तैनात हैं और ट्रैफिक कंट्रोल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, 'चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपने बेबी को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई। वह सेक्टर 23-24 में तैनात हैं। उनके जज्बे को सलाम है।' स्वरा भास्कर ने इसी वीडियो को रीशेयर किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन कैप्शन की जगह उन्होंने जिन इमोजी का इस्तेमाल किया है, वह अपने आपमें काफी कुछ कह रहा है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो स्वरा बहुत जल्द 'जहां चार यार' में दिखेंगी। इस फिल्म के साथ ही एक बार फिर वह 'तनु वेड्स मनु' के मेकर्स के साथ काम करती दिखेंगी। स्वरा भास्कर इससे पहले फिल्म 'रसभरी' में नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ehBwjy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment