बॉलिवुड ऐक्ट्रेस खुलकर बीजेपी और प्रधानमंत्री का सपोर्ट करती हैं। कंगना केवल बीजेपी का सपोर्ट ही नहीं करती हैं बल्कि विपक्षी पार्टियों पर भी तीखे तंज कसती हैं। एक बार फिर कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं और कहा है कि देश को मोदी की जरूरत है। दरअसल कंगना ने यह ट्वीट एक यूजर के ट्वीट के जवाब में किया है। यूजर ने कंगना को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, 'कंगना मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं... लेकिन बीजेपी में एक नियम है जो खुद मोदी ने तय किया है कि 75 साल से ज्यादा पॉलिटिशन इलेक्शन नहीं लड़ेंगे। 2024 में मोदी भी 75 साल से ज्यादा उम्र के होंगे, अगर वह तब भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे तो यह उनका पाखंडी व्यवहार नहीं होगा?' इसके जवाब में कंगना ने लिखा, 'उन्हें (मोदी) हमारी नहीं बल्कि हमें उनकी जरूरत है, अखंड भारत को उनकी जरूरत है। उन्हें शायद केवल एक छोटे ब्रेक की जरूरत है क्योंकि दुश्मनी/निगेटिवटी का सामना करना पड़ता है। उन्हें इस ब्रेक से खुशी मिलेगी लेकिन हमें यह बात सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम उन्हें एक बार फिर हमारा प्रधानमंत्री बनाएं।' कंगना यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'दो और कार्यकाल और इसके बाद वह भारत को महान सभ्यता बना देंगे इसके बाद वह अपने मनपसंद काम करने के लिए फ्री होंगे। लेकिन तब तक अखंड भारत के सपने के लिए हमें मोदी जी के हर पल हर सांस की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर सभी लोग निवेदन करें तो वह इसे जरूर मानेंगे।' कंगना ने इससे पहले भी बीजेपी और नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में कई ट्वीट किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होगी जो तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। इसके अलावा वह फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rAwhzd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment