पिछले कई दिनों से सुपरस्टार और के गाने की चर्चा चल रही थी। अब इस गाने '' का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। एक लंबे अर्से बाद आमिर खान किसी ऐसे गाने में दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूब पर इस गाने के रिलीज होते ही लाखों लोगों ने इसे अब तक देख लिया है। यह गाना फिल्म '' में दिखाई देगा। गाने को विशाल डडलानी और जारा खान ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक तनिश्क बागची ने दिया है। इस गाने में एली अवराम और आमिर खान दोनों ही बेहद ग्लैमरस नजर आ रहे हैं। देखें, गाने का वीडियो: बता दें कि आमिर खान अभी अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस गाने की शूटिंग उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में रोककर की थी। इस थ्रिलर फिल्म को अमीन हाजी ने डायरेक्ट किया है और इसमें कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2N2lNJY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment