आनंद गांधी की नई वेब सीरीज 'ओके कंप्यूटर' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। जैकी श्रॉफ, राधिका आप्टे, विजय वर्मा और रसिका दुग्गल की इस सीरीज की कहानी भविष्य की है और इसका ट्रेलर एक सवाल छोड़ जाता है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की कंप्यूटर का दिमाग किसी की हत्या कर सकता है? टैक्सी से हुआ कत्ल, जिसमें नहीं था कोई ड्राइवरइस शो की कहानी 2031 में चल रही है। ट्रेलर की शुरुआत में ही आवाज सुनाई देती है- भविष्य में आपका स्वागत है। ट्रेलर देखकर यही समझ आता है कि एक कार दुर्घटना में किसी की हत्या हो गई है। एक सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी पर हत्या का आरोप है। अब सवाल है कि जब टैक्सी कोई चला ही नहीं रहा था, तो कातिल कौन है? राधिका, विजय और जैकी श्रॉफ का अनूठा किरदारइस सीरीज में विजय वर्मा सायबर सेल के एजेंट के किरदार में हैं। वह पुलिस की मदद कर रहे हैं ताकि कातिल को पकड़ा जा सका। राधिका आप्टे एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं, जो रोबोट के ऊपर काम करती है। उनका मानना है कि रोबोट किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। ट्रेलर में सबसे दिलचस्प जैकी श्रॉफ का किरदार लगता है। वह अजीब से लुक में सामने आते हैं और दावा करते हैं कि वह कातिल हैं और इसके लिए टेक्नोलॉजी जिम्मेदार है। 26 मार्च को रिलीज होगी यह मजेदार सीरीज'शिप ऑफ थीसिस' के बाद आनंद गांधी एक और मजेदार कहानी लेकर आए हैं। यह सीरीज 26 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अपनी इस सीरीज को लेकर गांधी कहते हैं, 'ओके कंप्यूर, एक कोशिश है कि भविष्य की कल्पना की। हंसने की। यह एक सवाल छोड़ती है कि यदि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किसी की हत्या करता है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? इसके साथ ह्यूमर भी जोड़ा गया है, ताकि हंसी भी आए और मनोरंजन के साथ-साथ भविष्य की कल्पना भी कर सकें।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38pGKGq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment