बॉलिवुड के मेगास्टार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भरपूर सम्मान मिला है। कई इंटरनैशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके बिग बी को एक बार फिर इंटरनैशनल प्लैटफॉर्म पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार इंटरनैशल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) का 2021 का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। इस अवॉर्ड से अमिताभ को मशहूर इंटरनैशनल डायरेक्टर और सम्मानित करेंगे। अमिताभ को FIAF से जुड़े हुए फइल्म हैरिटेज फाउंडेशन ने नॉमिनेट किया था जिसकी स्थापना फिल्ममेकर और आर्काइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने की थी। 19 मार्च को एक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया जाएगा और इसी इवेंट में यह अवॉर्ड अमिताभ को दिया जाएगा। अमिताभ को यह अवॉर्ड वर्ल्ड फिल्म हेरिटेज के संरक्षण में उनके समर्पण और योगदान के लिए दिया जाएगा। अमिताभ इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय होंगे। अमिताभ से पहले 2001 में मार्टिन स्कॉसीजी, 2003 में इंगमार बर्गमैन और 2017 में क्रिस्टोफर नोलन को यह अवॉर्ड मिल चुका है। इस अवॉर्ड के लिए आभार जताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं बेहद आभारी हूं कि मुझे ऐसे काम के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है जिसके लिए मैं बेहद प्रतिबद्ध हूं। जब मुझे फिल्म हैरिटेज फाउंडेशन का ऐंबेसडर बनाया गया था तब मुझे महसूस हुआ कि किस तरह से हमारी बहुमूल्य फिल्मों को हम किस तरह नजरअंदाज कर रहे हैं और वह खत्म होती जा रही हैं। तुरंत इस पर काम किए जाने के लिए मैंने अपने प्रयास शुरू कर दिए।' बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू, पा, ब्लैक और अग्निपथ के लिए नैशनल अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 4 आइफा अवॉर्ड्स, पद्म श्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा अमिताभ को कई देशों ने भी अलग-अलग अवॉर्ड्स से सम्मानित किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3l8B4FJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment