Thursday, March 4, 2021

F9 Release Date: फैन्स के लिए खुशखबरी, विन डीज़ल ने बताया कब रिलीज हो रही 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'

लॉस एंजिलिस 'फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज़ की नौंवी फिल्म 'F9' अब 25 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म के ऐक्टर एवं प्रड्यूसर विन डीज़ल ने इंस्टाग्राम पर एक टीज़र जारी कर फिल्म के प्रदर्शन की नई तारीख की जानकारी दी है। उन्होंने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, 'फाइनली, ब्लेस्ट और ग्रेटफुल।’ इस टीजर में एक तरफ हेलिकॉप्टर नजर आ रहा है तो वहीं सामने से हवा में उड़ती हुई एक कार दिख रही है, जिसके पीछे ब्लास्ट होता दिख रहा है। डायरेक्टर जस्टिन लिन की इस फिल्म में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेस्लर एवं अभिनेता जॉन सीना, अदाकारा मिशेल रोड्रिग्ज़, जोर्डाना ब्रियुस्टर, नताली इमानुएल, हेलेन मिरेन, चार्लीज़ थेरॉन, अभिनेता सुंग कांग, गायक एवं अभिनेता टायरिस गिब्सन और रैपर ऐक्टर क्रिस 'लुडाक्रिस' ब्रिजेस नजर आएंगे। फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस9' पहले मई 2020 में रिलीज़ होनी थी, , लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इसकी रिलीज तारीख पहले दो अप्रैल 2021 और फिर 28 मई 2021 की गई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ciGOcb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment