Tuesday, March 9, 2021

उर्मिला मातोंडकर ऐक्टिंग की दुनिया में करेंगी वापसी, बोलीं- जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखूंगी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने साल 2019 में पॉलिटिक्स में उतरकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उन्होंने पिछले ही साल कांग्रेस छोड़कर का दामन थाम लिया था। भले ही उर्मिला पॉलिटिक्स में ऐक्टिव हों लेकिन वह अपना ऐक्टिंग का पैशन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहती हैं। अब वह जल्द ही ऐक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। वेब सीरीज की थी साइन, मगर शूटिंग नहीं हुई उर्मिला ने एक वेब शो साइन किया है जिसकी शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया, 'पिछले अप्रैल में, मैं एक वेब सीरीज करने वाली थी जिसकी स्क्रिप्ट मुझे काफी पसंद आई थी। हमारा शूटिंग शेड्यूल तय था मगर लॉकडाउन के कारण इसकी शूटिंग नहीं हो सकी। अभी कुछ परमिशन नहीं मिलने के कारण इसकी शूटिंग रुकी हुई है। मैं इंतजार कर रही हूं कि अब आगे क्या होगा। सही बताऊं तो मुझे पता ही नहीं कि यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा भी या नहीं।' 'जल्द ही मुझे बड़े पर्दे पर देखेंगे' उर्मिला पिछली बार लंबे समय बाद इरफान और कीर्ति कुल्हारी की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक आइटम सॉन्ग 'बेवफा ब्यूटी' में नजर आई थीं और इस अवतार में फैन्स ने उन्हें काफी पसंद भी किया था। उर्मिला का कहना है कि अब वह केवल वही काम करना चाहती हैं जो उन्हें पसंद आए और कुछ अलग हो। उन्होंने कहा, 'अगर वेब शो नहीं बनता है तो मैं कुछ और करूंगी। जल्द ही आप मुझे बड़े पर्दे पर देखेंगे। मैंने खुद से वादा किया है कि मैं जो भी काम हाथ में लूंगी वह केवल मुझे ही नहीं बल्कि मेरे फैन्स और ऑडियंस को भी पसंद आएगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v7FYaE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment