Tuesday, March 9, 2021

'संदीप और पिंकी फरार' का नया ट्रेलर रिलीज़, सस्पेंस से घिरी है अर्जुन कपूर और परिणीति की कहानी

हो चुका है, जिसमें सबकुछ बिल्कुल नया नजर आ रही है। की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी इम्प्रेसिव नजर आ रही है। यह फिल्म 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस है। 1 मिनट 46 सेकंड के 'संदीप और पिंकी फरार' के इस ट्रेलर की शुरुआत पिंकी दहिया यानी अर्जुन कपूर और संदीप कौर यानी परिणीति चोपड़ा से होती है। दोनों रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं और परिणीति अर्जुन कपूर से पूछती है कि वह कहां जा रहा है। इसके बाद वहीं से शुरू होती है उनके साथ की कहानी। दोनों वहां से साथ में भागते हैं। ट्रेलर में वो झलकियां हैरान करने वाली हैं, जिनमें अर्जुन कपूर यानी पिंकी कई बार संदीप की जान लेने की कोशिश करता दिखता है। इस ट्रेलर के अंत में पिंकी संदीप का गला दबाता। शुरुआत से लेकर अंत तक इस ट्रेलर में सस्पेंस ही सस्पेंस नजर आ रहा है। बता दें कि 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला ट्रेलर पिछले साल 4 मार्च 2020 को आया था। दरअसल तब यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लग गई। अब एक साल बार इस फिल्म को इसी महीने रिलीज करने की पूरी तैयारी है। 10 दिनों बाद यानी फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rupCXf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment