शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की हिट फिल्म 'कल हो ना हो' की चाइल्ड आर्टिस्ट झनक शुक्ला अब ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर हो चुकी हैं। झनक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए दिया उनका ऑडिशन एकदम घटिया था। झनक अब आर्कियॉलजिस्ट वाली जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। झनक ने बताया कि वह म्यूजियम में काम करना चाहती हैं और न्यूजीलैंड में जाकर बसना चाहती हैं। झनक फिल्मों के अलावा 'करिश्मा का करिश्मा' टीवी शो में एक क्यूट रोबॉट की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अब ऐक्टिंग की दुनिया से दूर झनक बेहद खुश हैं। आमतया शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट्स के पास काम की कमी नहीं होती। लेकिन 25 की उम्र में झनक फिल्मों की दुनिया से काफी दूर जा चुकी हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर नजर आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि शाहरुख खान की इस फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए जो उन्होंने ऑडिशन दिया था वह सबसे खराब था और उन्हें समझ नहीं आता कि वह कैसे सिलेक्ट हुई थीं। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, 'मेरा अभी से रिटायरमेंट चल रहा है, मेरे पैरंट्स ऐसा ही कहते हैं।' वह कह रही हैं कि पहले वह काफी एक्स्ट्रोवर्ट थीं, लेकिन अब बिल्कुल इससे विपरीत और शांत हो गई हैं।' उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसा बिल्कुल नहीं कि वह ऐक्टिंग से ऊब गई हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में मैंने बहुत काम किया है, इसलिए मुझे अब चिल करना है। उन्होंने बताया कि उनके पैरंट्स भी चाहते थे कि ऐक्टिंग से थोड़ा ब्रेक ले लें और उन्हें इतिहास में काफी रुचि थी इसलिए अब वह आर्कियॉलजिस्ट हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में जो उन्होंने ख्वाब देखा था आज उससे बिल्कुल उलट हो चुका है। उन्होंने कहा- मैं सोचती थी कि 24 की उम्र में शादी करके सेटल हो जाउंगी, लेकिन आज ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पैरंट्स काफी सपोर्टिव हैं और वे चाहते हैं कि वह मस्त होकर अपनी लाइफ इंजॉय करें। हालांकि, अंत में झनक ने ये भी कहा कि जो मैं करना चाहती हूं उसके लिए मुझे पैसों की जरूरत होगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अपने लक्ष्य को बीच में छोड़ दें।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kF7GGQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment