Tuesday, March 2, 2021

बिल्‍कुल पापा सुनील शेट्टी की तरह हैं अहान शेट्टी, स्‍कूल में कर चुके हैं ये कारनामा

बॉलिवुड के 'अन्‍ना' सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का फिल्‍मी करियर भले ही बहुत जबरदस्‍त नहीं रहा, लेकिन अपनी साफदिली के लिए वह हमेशा चर्चा में रहे हैं। उम्र के साथ सुनील शेट्टी का अंदाज और रुतबा पर्दे पर बढ़ता जा रहा है और अब इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वाले हैं। अहान की पहली फिल्‍म 'तड़प' (Tadap) का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) हैं। फिल्म तेलुगू में बनी 'RX100' का हिंदी रीमेक है और यह 24 सितंबर 2021 को रिलीज होगी। लेकिन इन सब के बीच क्‍या आपने कभी गौर किया है कि अहान अपने पिता की फोटोकॉपी हैं? आइए जानते हैं अहान के बारे में हर वह बात जो आप जानना चाहते हैं।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी डेब्‍यू फ‍िल्‍म 'तड़प' को लेकर चर्चा में हैं। अहान बॉलिवुड के लिए नए हैं, इसलिए उनको लेकर लोगों में दिलचस्‍पी बढ़ गई है। अहान कई मायनों में बिल्‍कुल अपने पिता की तरह हैं। आइए जानते हैं अहान के बारे में हर वह बात जो आप जानना चाहते हैं।

बिल्‍कुल पापा सुनील शेट्टी की तरह हैं अहान शेट्टी, स्‍कूल में कर चुके हैं ये कारनामा

बॉलिवुड के 'अन्‍ना' सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का फिल्‍मी करियर भले ही बहुत जबरदस्‍त नहीं रहा, लेकिन अपनी साफदिली के लिए वह हमेशा चर्चा में रहे हैं। उम्र के साथ सुनील शेट्टी का अंदाज और रुतबा पर्दे पर बढ़ता जा रहा है और अब इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वाले हैं। अहान की पहली फिल्‍म 'तड़प' (Tadap) का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) हैं। फिल्म तेलुगू में बनी 'RX100' का हिंदी रीमेक है और यह 24 सितंबर 2021 को रिलीज होगी। लेकिन इन सब के बीच क्‍या आपने कभी गौर किया है कि अहान अपने पिता की फोटोकॉपी हैं? आइए जानते हैं अहान के बारे में हर वह बात जो आप जानना चाहते हैं।

रणबीर, डिनो से भी गहरी दोस्‍ती
रणबीर, डिनो से भी गहरी दोस्‍ती

अहान शेट्टी की उम्र 25 साल है। 15 जनवरी 1996 को पैद हुए अहान ने मुंबई में ही स्‍कूलिंग की और फिर अमेरिका जाकर आगे की पढ़ाई की। अहान फिल्‍मों में भले ही अब आ रहे हों, लेकिन बी-टाउन की पार्टीज में उनके चर्चे हमेशा रहे हैं। जिस तरह सुनील शेट्टी यारों के यार हैं, वैसे ही अहान भी बहुत जल्‍दी किसी से घुलमिल जाते हैं। यही कारण है कि रणबीर कपूर, ड‍िनो मोरिया, अपारशक्‍ति खुराना और लिएंडर पेस उनके खास दोस्‍तों में से हैं।

फुटबॉल कैप्‍टन रह चुके हैं अहान
फुटबॉल कैप्‍टन रह चुके हैं अहान

अहान को ऐक्‍ट‍िंग के अलावा फुटबॉल और सिंगिंग से बहुत प्‍यार है। वह अक्‍सर रणबीर कपूर और डिनो मोरिया जैसे खास दोस्‍तों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आ चुके हैं। परिवार में पिता सुनील शेट्टी के अलावा मां माना शेट्टी और बहन अथ‍िया के भी वह फेवरिट हैं। स्‍कूल के दिनों में अहान बहुत ही अच्‍छे फुटबॉलर रहे हैं। वह अपनी स्‍कूल टीम के फुटबॉल कैप्‍टन थे। अहान की इस उपलब्‍ध‍ि पर सुनील शेट्टी को भी बहुत गर्व रहा है, क्‍योंकि वह खुद भी खेल-कूद के शौकीन हैं।

सिंगर भी हैं और गिटारिस्‍ट भी
सिंगर भी हैं और गिटारिस्‍ट भी

इसके अलावा अहान शेट्टी एक अच्‍छे सिंगर और म्‍यूजिश‍ियन भी हैं। वह एक पॉप्‍युलर म्‍यूजिक बैंड के लीड सिंगर और गिटारिस्‍ट भी रह चुके हैं। बचपन से भी अहान का अंदाज पिता सुनील शेट्टी से बहुत मेल खाता है। उनकी तस्‍वीरें इस बात की गवाही देते हैं। इसके अलावा अहान के चलने-फिरने का अंदाज भी पिता की ही तरह है।

चर्चा में रहती है तानिया श्रॉफ संग लव लाइफ
चर्चा में रहती है तानिया श्रॉफ संग लव लाइफ

यह दिलचस्‍प है कि बॉल‍िवुड में एंट्री से पहले ही अहान अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। वह तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की ढेर सारी तस्‍वीरें हैं। अच्‍छी बात यह है कि इस रिश्‍ते को लेकर दोनों बहुत मुखर हैं। खुद सुनील शेट्टी ने भी इस रिश्‍ते को मंजूरी दी है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा था- मुझे अहान की गर्लफ्रेंड बहुत पसंद है।

पिता ने दी जीवन की सबसे बड़ी सीख
पिता ने दी जीवन की सबसे बड़ी सीख

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍होंने अपने बेटे को एक बड़ी सीख दी है। वह कहते हैं, 'मैंने हेमशा अहान से कहा है कि कभी उस शुक्रवार से मत डरना जब तुम्‍हारी फिल्‍म रिलीज होगी, क्‍योंकि कभी तुम्‍हें सफलता मिलेगी और कभी नहीं। मैं जानता हूं कि वह सफलता को हैंडल कर लेगा, लेकिन ज्‍यादा जरूरी है कि इंसान असफलता को हैंडल कर सके।'

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3roLW4R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment