संजय दत्त और उनसे उम्र में 16 साल छोटी ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन से जुड़ा यह किस्सा उस समय का है, जब ऐक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा ही था। उस वक्त सुष्मिता सेन ने बॉलिवुड में एंट्री मारी ही थी और संजय दत्त शादीशुदा थे। बॉलिवुड में गॉसिप का हमेशा से बोलबाला रहा है और संजय दत्त के अफेयर के किस्सों की चर्चा भी खूब रहे हैं। कहते हैं संजय दत्त को ऐसे आशिकों में गिना जाता है, जिनका रिश्ता 300 से ज्यादा लड़कियों के साथ रह चुका है। इनमें से कई बॉलिवुड की ऐक्ट्रेस भी रह चुकी हैं, जिनके साथ संजय दत्त के नाम की जबरदस्त चर्चा रही। संजय दत्त ऐक्टिंग से अधिक अपने अफेयर्स को खबरों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। संजय दत्त का नाम कई ऐक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा जिनमें रेखा, माधुरी दीक्षित और टीना मुनीम जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, संजय दत्त ने इन अफेयर्स को कभी खुलकर पब्लिकली स्वीकार नहीं किया। हालांकि, संजय दत्त खुद से 16 साल छोटी ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ होटेल के एक कमरे में पकड़े गए थे, जिन्हें ऐक्टर की वाइफ रिया पिल्लई ने खुद रंगे हाथों पकड़ा था। साल 1998 में संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी रचाई थी। कहते हैं कि इस शादी के कुछ समय बाद ही सुष्मिता से अफेयर के किस्से सामने आने लगे। रिया को भी इसकी भनक लग चुकी थी, हालांकि इसके बावजूद वह चुप रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त स्टेज शो करने के लिए कहीं बाहर गए और इसके बाद वहां उनकी वाइफ रिया भी पहुंच गईं। खबरें ऐसी रही हैं कि रिया ने संजय के साथ सुष्मिता को पकड़ लिया था। हालांकि, कहते हैं कि नाराज वाइफ को शांत करने के लिए संजय दत्त ने उनसे माफी मांगी, लेकिन रिश्ते में आई दरार साल 2008 में तलाक के साथ ही खत्म भी हो गई। इसके बाद साल 2008 में ही संजय दत्त की लाइफ में मान्यता दत्त की एंट्री हुई। इसके बाद से संजय खुशहाल शादीशुदा लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। मान्यता से संजय को दो बच्चे शाहरान और इकरा हैं। अपनी पहली वाइफ रिचा शर्मा (1987–1996) से एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं। वहीं सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, अपनी लाइफ में भी कई अफेयर रहे और इस वक्त वह अपने से करीब 15 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OM2zsM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment