Wednesday, March 10, 2021

नीना गुप्ता कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए चीख पड़ीं- मम्मीईईईई, यूज़र बोले- बधाई हो

नीना गुप्ता ने Covid-19 वैक्सीन लगवाया है और इसका एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैन्स को दिखाया है। वैक्सीन लगवाते हुए नीना गुप्ता की कैसी हालत थी, उसी का नजारा उन्होंने दिखाया है, जिसे देखकर हंसी भी आ जाएगी। नीना गुप्ता ने वैक्सीन लगवाते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'लग गया टीका, थैंक यू हिंदूजा हॉस्पिटल।' नीना गुप्ता ने यह टीना हिन्दूजा हॉस्पिटल में लगवाया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक नर्स उन्हें कोरोना का टीका लगाती दिख रही हैं। इस दौरान नीना बता रही हैं कि उन्हें काफी डर लग रहा है और बार-बार मां को याद कर रही हैं। वीडियो में नीना कहती नजर आ रही हैं, 'लग रही है वैक्सीन, डर लग रहा है...मम्मीईईई।' इसके बाद नीना जितने सारे एक्सप्रेशंस मास्क के अंदर से दे रही हैं, वे काफी फनी दिख रहे हैं। नीना गुप्ता के इस वीडियो पर लोग खूब हंस रहे हैं। एक ने लिखा है- इंजेक्शन लेते हुए सबसे प्यारा एक्सप्रेशंस दिया है आपने मैम। एक यूजर ने- बधाई हो लिखकर ऐक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30wLVjh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment