Wednesday, March 3, 2021

सारा अली खान ने ऑरेंज बिकीनी में दिखाई मालदीव वाली तस्वीरें, दिलाई विटामिन सी के डेली डोज़ की याद

सारा अली खान एक बार फिर से मालदीव वकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ऑरेंज बिकीनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सारा मालदीव के समंदर किनारे पोज़ देती नजर आ रही हैं। ऑरेंज बिकीनी में अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने काफी मजेदार कैप्शन भी लिखा है। सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'विटामिन सी का आपका डेली डोज़'। मालदीव से पहले सारा हाल ही में राजस्थान की सैर पर थीं, जहां की कई झलकियों उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। बता दें कि हाल ही में सारा मालदीव पहुंची थीं। पिछले महीने फरवरी में हुई इस ट्रिप में सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम भी मौजूद थे। सारा ने इस वकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इससे पहले सारा अली खान अजमेर शरीफ की दरगाह पर पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की अगली फिल्म 'अतरंगी रे' है, जिसमें वह अक्षय कुमार और साउथ के ऐक्टर धनुष के साथ नजर आनेवाली हैं। यह फिल्म इसी साल वैलंटाइंस डे पर रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया है औऱ अब यह फिल्म इस साल 6 अगस्त 2021 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NRPyOh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment