Saturday, March 6, 2021

'रूही' देखने थिअटर पहुंचे वरुण धवन और कृति सैनन, एक्‍साइटेड ऐक्‍ट्रेस चिल्‍लाईं-पॉपकॉर्न चाहिए

वरुण धवन और कृति सैनन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में अपनी फिल्‍म 'भेड़िया' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच काम से ब्रेक लेकर वे पास के एक थिअटर में 'रूही' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग के लिए पहुंचे। वरुण ने थिअटर्स के एक्‍साइटमेंट को कैमरे में कैप्‍चर किया और इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वरुण के साथ कृति और फिल्‍ममेकर दिनेश विजान नजर आ रहे हैं। ऐक्‍टर ने वीडियो पर कैप्‍शन दिया, 'एक साल बाद थिअटर में वापसी। अच्‍छा लग रहा है!!!! अपनी भेड़िया क्रू के साथ।' कृति ने भी शेयर किया वीडियोवीडियो में कृति जोर से 'पॉपकॉर्न चाहिए' चिल्‍लाती हुई नजर आती हैं। इसे देखकर समझा जा सकता है कि सिनेमाघर में फिल्‍म देखने को लेकर वह अपनी टीम के साथ कितनी एक्‍साइटेड हैं। उन्‍होंने भी वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 'रूही' में नजर आएंगे ये ऐक्‍टर्स बात करें 'रूही' की तो डायरेक्‍टर हार्दिक मेहता की इस हॉरर कॉमिडी में राजकुमार राव, जान्‍हवी कपूर और वरुण शर्मा जैसे ऐक्‍टर्स लीड रोल में हैं। फिल्‍म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O8fYeA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment