मराठी फिल्मों और थिअटर के मशहूर ऐक्टर का 6 मार्च को पुणे स्थित उनके घर पर निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे और काफी बूढ़े होने के कारण उनकी मौत हो गई। श्रीकांत ने बहुत सारी मराठी फिल्मों और नाटकों में काम किया था। अपने पीछे वह अपने बेटे शांतनू मोघे और बहू प्रिया मराठे को छोड़ गए हैं जो खुद दोनों ऐक्टर हैं। श्रीकांत मोघे पेशे से आर्किटेक्ट थे मगर उनका मन ऐक्टिंग में ही लगता था। इसके बाद उन्होंने ऐक्टिंग को ही अपना प्रफेशन बना लिया। मधुचंद्र, सिंहासन, गम्मत जम्मत, उम्भरता, वासुदेव बलवंत फड़के जैसी मराठी फिल्मों और वर्यावर्ची व्रत, तूझे आहे तूजापसी और लेकुरे उदांड जाली जैसे मराठी नाटकों में श्रीकांत मोघे के किरदारों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। ऐक्टिंग के अलावा मोघे ने कुछ मराठी नाटकों का डायरेक्शन भी किया था। अपने ऐक्टिंग करियर में श्रीकांत मोघे ने 50 से ज्यादा फिल्मों और बहुत सारे नाटकों में काम किया था। श्रीकांत मोघे के निधन पर इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3l009mk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment